एमपी में गणतंत्र दिवस पर बंट रहे बूंदी के लड्डू लेने आया फरार हत्या का दोषी, हुआ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 2021 में परोल पर छूटने के बाद से फरार हत्या के एक दोषी को एमपी से गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, गणतंत्र दिवस पर उनकी टीम ग्रामीणों संग घुलमिल कर बूंदी के लड्डू बांटने लगी और लड्डू लेते समय आरोपी को पकड़ लिया। शख्स ने 2008 में विवाहेतर संबंध के शक में पत्नी की हत्या की थी।