एमपी में गर्भवती गाय की हत्या से मचा बवाल, आरोपियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोज़र

दमोह (एमपी) में शुक्रवार को एक घर में गाय काटे जाने की सूचना मिलने पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। लोगों ने बताया कि जिस गोवंश की हत्या हुई उसके पेट में 5-माह का बछड़ा था। हिंदू संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के बीच प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण को बुलडोज़र से ढहा दिया।