एमपी में चाट के ₹40 मांगने पर BJP नेता ने दुकानदार को मारा थप्पड़, कहा- जेल जाओगे

जबलपुर (मध्य प्रदेश) में बीजेपी नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक दुकानदार को थप्पड़ मारते व उसे धमकाते नज़र आ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, चाट वाले ने ₹40 मांगे थे। न्यूज़ 18 द्वारा जारी ऑडियो में वर्मा कहते सुनाई दे रहे हैं, "तुम्हारा...₹40,000 का नुकसान करा देंगे, जेल चले जाओगे।"