inshorts

एमपी में जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन छत का स्लैब गिरा; 2 मज़दूरों की मौत और 50 घायल

मध्य प्रदेश के पन्ना में जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार को निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब ढह गई जिससे 2 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि तकरीबन 50 मज़दूर घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, जब स्लैब डाली जा रही थी तब अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया और मज़दूर इसकी चपेट में आ गए। कई ऐम्बुलेंस मौके पर हैं।