एमपी में टैंकर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस और स्पोर्ट्स बाइक, 6 लोगों की हुई मौत
इंदौर (एमपी) में शुक्रवार तड़के कर्नाटक के श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस और एक स्पोर्ट्स बाइक की टैंकर से टक्कर हो गई जिसमें 3 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, यह हादसा भेरूघाट के ढलान वाले इलाके में मिनी बस चालक द्वारा स्पोर्ट्स बाइक को बचाने के प्रयास में हुआ।