हरदा (एमपी) में घर में खेलते समय डेढ़ साल के बच्चे की आंख में मोबाइल चार्जर की पिन घुस गई। माता-पिता स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से बच्चे को भोपाल रेफर कर दिया गया और यहां भी 3 अस्पतालों में बच्चे का इलाज नहीं हुआ। इसके बाद परिजन हमीदिया अस्पताल पहुंचे जहां बच्चे की आंख की सफल सर्जरी हुई।