शिवपुरी (एमपी) में एक तांत्रिक ने 6 महीने के बच्चे को झाड़फूंक के नाम पर आग के ऊपर उल्टा लटका दिया जिससे बच्चे का चेहरा झुलस गया और दोनों आंखों में धुंआ चला गया। डॉक्टर के मुताबिक, बच्चे की आंखों की रोशनी जा सकती है। बकौल पुलिस, बच्चे को उल्टी-दस्त होने पर उसकी मां तांत्रिक के पास लेकर गई थी।