रतलाम (मध्य प्रदेश) के डीडी नगर थाने में बुधवार को कॉन्स्टेबल शानू जमरा की गोद भराई की रस्में की गईं। इस दौरान टाउन इंस्पेक्टर (टीआई) रविंद्र दंडोतिया ने शानू के पिता व सहकर्मियों ने पारिवारिक सदस्य की भूमिका निभाई। दरअसल, कॉन्स्टेबल शानू के पिता का निधन हो चुका है और उनका ससुराल भी दूसरे शहर में है।