एमपी में दुकान पर बैठे-बैठे युवक को आया हार्ट अटैक, हुई मौत; वीडियो आया सामने

एमपी (इंदौर) में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर एक कस्टमर का मोबाइल फाइनेंस करने के दौरान निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को अचानक हार्ट अटैक आ गया। मौके पर मौजूद लोग युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, यह घटना मंगलवार दोपहर की है जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है।

Load More