एमपी में दिवाली की रात से मनाई जाती है 'लट्ठमार दिवारी'; द्वापर युग से जुड़ी है परंपरा
मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में दिवाली की रात से ‘लट्ठमार दिवारी’ मनाने और 'दिवारी नृत्य' करने की परंपरा है। लोग टोली बनाकर घर-घर जाकर ढोल-नगड़ियों की धुन पर नृत्य करते हैं और एक-दूसरे पर लाठी चलाते हैं। यह उत्सव दिवाली से एकादशी तक चलता है। कहा जाता है कि यह परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है।