एमपी में देहदान करने वालों का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश सरकार ने देहदान करने वाले शख्स का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा की है। सरकार ने कहा, "अंगदान करने वाले व्यक्तियों के परिवार को राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित किया जाएगा, उनके परिवार को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाएगा।" वहीं, प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण से संबंधित राज्यस्तरीय संस्थान की स्थापना की जाएगी।