एमपी में दलित परिवार का हुआ सामाजिक बहिष्कार, दबंगों ने राशन-पानी तक किया बंद

सिहोर (मध्य प्रदेश) में एक दलित परिवार द्वारा मकान निर्माण किए जाने को लेकर दबंग पड़ोसियों ने उनका विरोध किया और गांव की समाज पंचायत ने परिवार के सामाजिक बहिष्कार का एलान कर दिया। पंचायत ने परिवार को राशन-पानी दिए जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों को ₹1 लाख का जुर्माना भरना होगा।