एमपी में धमाके के साथ फटी नर्मदा-शिप्रा पाइपलाइन, 150 फीट तक उठी पानी की बौछार

इंदौर (एमपी) के महू में नर्मदा-शिप्रा पाइपलाइन धमाके के साथ फट गई जिसके बाद करीब 150-फीट ऊंचाई तक पानी की बौछार उठने लगी। पाइपलाइन में पानी का दबाव इतना अधिक था कि बौछारें ऊपर से गुज़र रहीं हाईटेंशन लाइन तक पहुंचती दिखीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी से घरों में रखा सामान-राशन भीग गया और कई सामान बह गए।

Load More