सिंगरौली (एमपी) में नौकरी दिलवाने के नाम पर 34-लोगों से करीब ₹52 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने उनसे कोल इंडिया की कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में ओबी हटाने का काम करने वाली कंपनियों में नौकरी दिलवाने का वादा किया था। बकौल रिपोर्ट, ठगों द्वारा हर युवक से ₹1-2 लाख वसूले गए हैं।