एमपी में नई आबकारी नीति हुई लागू, 19 धार्मिक जगहों पर 1 अप्रैल से नहीं बिकेगी शराब

मध्य प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति-2025 लागू कर दी है। इसके तहत राज्य के 19 धार्मिक शहरों और गांवों में शराब की दुकानें 1 अप्रैल 2025 से बंद कर दी जाएंगी। सरकार के मुताबिक, यह कदम धार्मिक भावनाओं के सम्मान और सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह व्यवस्था 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।