एमपी में पोते ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी, दादा ने जलती चिता पर लेटकर दी जान

मध्य प्रदेश के सीधी में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की अलग-अलग तरीके से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि परिवार के एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी जिसके बाद युवक के दादा ने उसकी जलती चिता पर लेटकर जान दे दी।