एमपी में बाइक चलाते वक्त 19 वर्षीय युवक की जेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, फट गए अंडकोष

राजगढ़ (मध्य प्रदेश) में बाइक चलाते वक्त 19 वर्षीय युवक की जेब में रखा सेकेंड हैंड मोबाइल ब्लास्ट हो गया है। अस्पताल में भर्ती युवक के अंडकोष फट गए और गाड़ी से गिरने के चलते उसके सिर में गंभीर चोटें आई है। युवक गोलगप्पे बेचता है व उसके भाई ने बताया कि फोन रात भर चार्जिंग में लगा था।