एमपी में बीच बाज़ार सिलिंडर ब्लास्ट होने से झुलसे 25 लोग, 100 मीटर तक फैलीं आग की लपटें
छतरपुर (मध्य प्रदेश) में रविवार को बीच बाज़ार पेटीज़ के ठेले पर सिलिंडर ब्लास्ट होने से बच्चों व महिलाओं समेत 20-25 लोगों के झुलसने की खबर है। पीड़ितों ने बताया कि दुकान पर 3 सिलिंडर रखे थे जिनमें से एक से गैस लीक हो रही थी। पीड़ितों के मुताबिक, ठेले के 100 मीटर के दायरे में आग की लपटें फैलीं।