एमपी में बीजेपी नेता के बेटे की शादी में स्टेज पर डांस के दौरान चली गोली, 2 घायल

मध्य प्रदेश के खंडवा में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष के बेटे के शादी समारोह में स्टेज पर नाच-गाने के बीच एक व्यक्ति की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। घटना में पिस्टल रखने वाला व्यक्ति और एक अन्य घायल हो गए। बकौल पुलिस, इंदौर निवासी शख्स की कमर में रखी हुई लाइसेंसी पिस्टल से गोली चली थी।