एमपी में बच्चों की मौत से जुड़ा 'DEG' गुजरात के दो कफ सिरप में भी मिला, किया गया बैन

'हिन्दुस्तान' के अनुसार, एमपी में बच्चों की मौत से जुड़े ज़हरीले केमिकल डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) की मौजूदगी गुजरात में बनाए गए कफ सिरप Respifresh-TR और Relife में निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई है। इसके बाद सरकार ने कंपनियों के एक-एक बैच को तत्काल बैन कर दिया है। एमपी में कफ सिरप पीने से 20 बच्चों की मौत हुई है।