एमपी में भैंस को बचाने के चक्कर में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 लोगों की हुई मौत व 15 घायल

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में शनिवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, रास्ते में अचानक भैंस के सामने आने पर उसे बचाने के दौरान ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया जिससे हादसा हुआ। कलेक्टर रुचिका चौहान ने ट्रॉमा सेंटर में पहुंचकर घायलों का हाल जाना।