एमपी में भेड़िए से भिड़ने वाली महिला से सीएम यादव ने वीडियो कॉल पर की बात, देंगे ₹1 लाख

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में भेड़िए के हमले में घायल हुईं भुजलो बाई से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर बात कर उनका हालचाल जाना है। दरअसल, भुजलो व दुर्गा नामक 2 महिलाएं भेड़िए से आधे घंटे तक लड़ीं और भुजलो ने फावड़े से वारकर भेड़िए को मार गिराया। भुजलो को प्रोत्साहन स्वरूप मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹1 लाख दिए जाएंगे।