एमपी में भीम आर्मी ने फूंका बाबा बागेश्वर का पुतला, हिंदू संगठनों के साथ हुई झड़प

दतिया (एमपी) में भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री (बाबा बागेश्वर) का पुतला जलाए जाने के बाद बवाल हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने आज़ाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव का पुतला जलाया जिसके बाद दोनों गुटों में झड़प हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर मामले को शांत कराया।