एमपी में मांझे से कटी बाइक सवार छात्र की गर्दन, हुई मौत

इंदौर (मध्य प्रदेश) में मंगलवार को बाइक सवार 20-वर्षीय छात्र की गर्दन मांझे से कट गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन ने प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे से गर्दन कटने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मांझे की जांच की जा रही है।

Load More