आगर मालवा (मध्य प्रदेश) के एक गांव में शुक्रवार शाम एक किसान को दुर्लभ दोमुंहा सांप रेड सैंड बोआ दिखाई दिया। किसान ने समझदारी दिखाते हुए वन विभाग की टीम को सूचना दी जिसके बाद टीम ने सांप को रेस्क्यू कर लिया और जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। इस सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में करोड़ों में है।