मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में मेले में झूला झूलते समय झूले में चोटी फंसने के बाद एक 13 साल की लड़की की खोपड़ी से बाल अलग हो गए। गंभीर रूप से घायल हुई लड़की को पहले ज़िला अस्पताल ले जाया गया और फिर यहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह घटना रविवार की है।