सीधी (एमपी) में रविवार देर रात एक ट्रक और श्रद्धालुओं से भरे वाहन में भीषण टक्कर होने से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, घायलों में 9 लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया है। श्रद्धालु मुंडन संस्कार के लिए मैहर देवी मंदिर जा रहे थे।