एमपी में महिला ने कहा- 'सुहागरात पर ससुरालवालों ने किया वर्जिनिटी टेस्ट'; केस दर्ज
इंदौर की महिला ने ससुरालवालों पर सुहागरात पर उसका वर्जिनिटी टेस्ट करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट का रुख किया। इसके बाद कोर्ट ने ससुरालवालों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। महिला की 2019 में शादी हुई थी और बकौल रिपोर्ट्स, एक जांच में सामने आया कि उसकी वर्जिनिटी जांचने के लिए 'अमानवीय तरीके' अपनाए गए।