मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के 500 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। पदों पर भर्ती के
लिए ऑनलाइन आवेदन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर 27 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे व आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है। बकौल रिपोर्ट्स, करीब 8-वर्ष बाद एमपी पुलिस में एसआई की भर्ती निकली है।