एमपी में लापता MBA छात्रा का निर्वस्त्र हालत में मिला शव, रेप के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार
इंदौर (एमपी) में 3-दिन से लापता एक 24-वर्षीय एमबीए छात्रा के रेप व हत्या के मामले में आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। 10 फरवरी से लापता छात्रा का शव आरोपी के कमरे में निर्वस्त्र हालत में मिला था। मृतका के परिजन के अनुसार, आरोपी ने छात्रा के मोबाइल से उसके आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में शेयर किए।