ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर जेठ ने विधवा बहू पर तेज़ाब फेंक दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यक्ति ने महिला के मायके में घुसकर उसके बच्चों के सामने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।