एमपी में सीआरपीएफ जवान ने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद की आत्महत्या
भोपाल (मध्य प्रदेश) में सीआरपीएफ के एक जवान ने बुधवार रात घर में कथित तौर पर आपसी विवाद के कारण अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। बकौल पुलिस, जवान ने आत्महत्या करने से पहले सीआरपीएफ कंट्रोल रूम और स्थानीय पुलिस को फोन कर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी थी।