एमपी में संतान प्राप्ति के लिए शख्स श्मशान में चिता की राख से नहाया, खोपड़ी और अस्थियां ले गया घर
दतिया (एमपी) में शख्स द्वारा गांव के ही व्यक्ति की जली हुई चिता की राख से नहाने और उसकी खोपड़ी व अस्थियों को पॉलिथीन में रखकर घर ले जाने का मामला सामने आया है। लोगों ने श्मशान में मिली शॉल से उसकी पहचान की। आरोपी ने बताया कि संतान प्राप्ति के लिए एक बाबा के कहने पर उसने ऐसा किया।