एमपी में स्पेशल आर्म्ड फोर्स के जवान का मिला शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्पेशल आर्म्ड फोर्स के एक निरीक्षक का शव सड़क के किनारे मिला है। पुलिस ने कहा, "हमे आशंका है कि निरीक्षक का किसी अज्ञात व्यक्ति से विवाद हुआ था जिसने उसकी हत्या कर दी।" पुलिस ने बताया कि निरीक्षक को शराब पीने की आदत थी और वह हमेशा ड्यूटी से गायब रहते थे।