एमपी में सामूहिक विवाह के नाम पर 42 दूल्हों से ठगी, अनाथ बताकर दिखाई मॉडल्स की तस्वीरें
देवास (एमपी) में सामूहिक विवाह के नाम पर 42 दूल्हों से करीब ₹10.5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, युवकों को मॉडल्स की तस्वीरें दिखाकर अनाथ आश्रम की युवतियों से शादी कराने की बात कही गई और सबसे ₹12,000-₹20,000 तक लिए गए। सभी दूल्हे तैयार होकर आयोजन स्थल पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं मिला।