शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के आवास पर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की छापेमारी में उसके पास ₹8.36 करोड़ की संपत्ति मिली है। शिक्षक की संपत्तियों में 52 भूखंड, एक मकान और 11 दुकानें शामिल हैं। ईओडब्ल्यू के अनुसार, भदौरिया ने अब तक वेतन से ₹38 लाख ही कमाए हैं।