एमपी सरकार ने उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय का बदला नाम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को विक्रम विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के दौरान विश्वविद्यालय का नाम बदलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय अब 'सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय' के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री यादव और पद्मभूषण कमलेश डी पटेल को मानद 'डी लिट' की उपाधि से सम्मानित किया गया।