सागर (मध्य प्रदेश) में 72-घंटों में 3 सुरक्षा गार्ड की हत्या के 19-वर्षीय संदिग्ध 'सीरियल किलर' शिवप्रसाद को भोपाल में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वह ड्यूटी के दौरान सोने वाले चौकीदारों की हत्या करने के मिशन पर था। बकौल पुलिस, आरोपी ने अब तक 6 चौकीदारों की हत्या की बात स्वीकारी है।