मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को 'पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा' का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से आपस में जोड़ा जा रहा है। इस हवाई सेवा से यात्री भोपाल से इंदौर तक का सफर 55-मिनट में तय कर सकेंगे।