एमपी के अस्पताल में कथित तौर पर मधुमक्खियों से बचने के लिए थर्ड फ्लोर से कूदा युवक, हुई मौत
खंडवा (मध्य प्रदेश) में सोमवार तड़के सरकारी अस्पताल में एक युवक कथित तौर पर मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए तीसरी मंज़िल से कूद गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। अस्पताल के वीडियो में तीसरी मंज़िल पर मधुमक्खियों का छत्ता दिख रहा है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि युवक ने परिवार से झगड़े के बाद आत्महत्या की।