एमपी के अस्पताल में डॉक्टर ने ज़िला कोऑर्डिनेटर को मारे थप्पड़ व 15 जूते, वीडियो आया सामने
अनूपपुर (एमपी) के ज़िला अस्पताल में गुरुवार को एक डॉक्टर ने पुराने विवाद को लेकर ज़िला कोऑर्डिनेटर (आयुष्मान कार्ड) को थप्पड़ मारे व उसकी जूतों से पिटाई कर दी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल पीड़ित, "डॉक्टर ने 15 जूते मारे...मैंने थाने में पत्र दिया है...अगर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मैं थाने में आत्मदाह कर लूंगा।"