इंदौर (मध्य प्रदेश) के शासकीय नवीन विधि कॉलेज में एक विवादित किताब पढ़ाए जाने को लेकर पुलिस ने प्रिंसिपल, एक शिक्षक, किताब की लेखिका व प्रकाशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एबीवीपी का आरोप है कि किताब में हिंदू समुदाय और आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। विवाद बढ़ने के बाद प्रिंसिपल ने इस्तीफा दे दिया है।