खरगौन (मध्य प्रदेश) के तालाब चौक और तवड़ी सहित 3 इलाकों में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद हुईं झड़पें और आगजनी की घटनाओं के बाद कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। ज़िलाधिकारी के मुताबिक, पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।