मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे व 3 बार विधायक रहे दीपक जोशी बीजेपी छोड़कर शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। दल बदलने से पहले दीपक ने कहा था, "बीजेपी में लॉलीपॉप देख-देखकर शुगर लेवल बढ़ गया है...अब शिष्टाचार वाली पार्टी में जाना है।"