एमपी के मुरैना में पीड़ित परिवार को मिली धमकी; दीवार पर लिखा गया- 'रंजीत की मौत निश्चित है'

मुरैना (मध्य प्रदेश) में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को धमकी मिली है। पीड़ित के घर की दीवार पर 'रंजीत की मौत निश्चित है' लिखा मिला है। बकौल रिपोर्ट्स, रंजीत पीड़ित परिवार का सदस्य है। मामले में पुलिस ने 9 लोगों को आरोपी बनाया था जिनमें से 3 की गिरफ्तारी हो चुकी है।