मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ज़िला शिक्षा विभाग की एक अधिकारी ने जब शासकीय प्राथमिक विद्यालय (पटपुरा) का औचक निरीक्षण किया तो उन्हें वहां एक आटा चक्की चलती हुई मिली। मामले में कार्रवाई करते हुए ज़िलाधिकारी ने स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बकौल अधिकारी, पूछताछ पर ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक यहां कभी-कभार ही स्कूल आते थे।