पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सागर (मध्य प्रदेश) में 72 घंटों में 3 सुरक्षा गार्डों की हत्या हो गई है। एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने कहा कि घटनाक्रम की अवधि व तरीका किसी एक व्यक्ति की संलिप्तता का संकेत देता है। वहीं, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक, ज़िले में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।