मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल में मेट्रो के प्रथम चरण के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई। सीएम शिवराज ने सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक लगभग 5 किलोमीटर के ट्रायल के दौरान जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों संग यात्रा की। बकौल सीएम, भविष्य में मेट्रो को मंडीदीप, सीहोर और विदिशा तक बढ़ाया जाएगा।