एमपी में 13 वर्षीय मूकबधिर लड़की का 4 नाबालिग समेत 6 लोगों ने किया गैंगरेप

पुलिस ने बताया है कि मध्य प्रदेश के शहडोल में 13-वर्षीय मूकबधिर लड़की का गैंगरेप करने के आरोप में 4 नाबालिग समेत 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता ने सांकेतिक भाषा के ज़रिए इस घटना के बारे में अपनी मां को बताया जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। बकौल पुलिस, दो आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं।