एमपी में 17 वर्षीय लड़की को ₹50,000 में बेचा गया, महिला समेत 4 लोग हुए गिरफ्तार: पुलिस

पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 17-वर्षीय लड़की को मुंबई में बेहतर काम दिलाने का झांसा देकर ₹50,000 में एक शख्स को बेचने को लेकर एक महिला समेत 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। लड़की जबलपुर ज़िले में एक डेयरी में काम करती थी। बकौल पुलिस, आरोपी उसे मुंबई के बजाय रायसेन (मध्य प्रदेश) के पतई गांव ले गए थे।